कोरबा/कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर वसंत ने ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को ई- ऑफिस के माध्यम से ही फाइल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी विभाग आज से मैनुअल रुप में फाइल आगे नहीं बढ़ाएंगे।

उन्होंने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओ सहित एसडीएम , तहसील कार्यालयों एवं अन्य सभी विभागों को अपने कार्यालय में ई- ऑफिस में कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हेतु आवश्यकता अनुसार अधिकारी कर्मचारियों को एनआईसी के माध्यम से आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने वाले घटना का मजिस्ट्रेट जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही इस प्रकार की घटना की पुनरावृति पर रोक लगाने सम्बंधित अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस हेतु

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गठित निरीक्षण टीम के माध्यम से संप्रेक्षण गृह का सूक्ष्मता से अवलोकन कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने जिले में वयवन्दन कार्ड और आयुष्मान कार्ड निर्माण की अनुविभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आयुष्मान व वयवन्दन कार्ड से वंचित हितग्राहियों के यहां डोर टू डोर जाकर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही आधार अपडेशन के लंबित कार्य को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित रूप से इस कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया के पश्चात निर्धारित स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

इस दौरान ऐसे शिक्षकों की वेतन आहरण पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों की आवश्यकता वाले स्वामी

आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर ने एसडीएम को अपने अनुविभाग स्तर पर सभी विद्यालयों में सुबह नास्ता वितरण व स्कूल, आंगनबाड़ी आश्रम -छात्रावासों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता का भी आकस्मिक अवलोकन करने के लिए कहा। जिससे संस्थानों में इन कार्यो का उपयोगिता सुनिश्चित हो पाए।

साथ ही निर्धारित समयावधि में विद्यार्थियों को नास्ता प्रदान नही करने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में डीएमएफ से नियुक्त कर्मचारियों द्वारा कार्य मे लापरवाही बरतने पर सख्ती से कार्यवाही करने व सेवा समाप्त करने की बात कही।

उन्होंने विभिन्न विभागों में डीएमएफ से किये जा रहे कार्यो में तेजी लाने एवं स्वीकृत जनहित के कार्यो का शीघ्रता से प्राक्कलन तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा।

जिससे इन कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने लोकहित के कार्यो में विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने एवं लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों का जांच कर निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।