बिलासपुर… छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद निर्वाचन 2025 के लिए मतदान की तिथि 30 सितंबर तय की गई है। इस दिन अष्टमी का त्योहार होने के चलते अधिवक्ताओं का एक बड़ा वर्ग मताधिकार से वंचित हो सकता है। इसी को देखते हुए अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान, विपिन कुमार तिवारी, अभिषेक पांडे, संजय कुमार साहू और राकेश कुमार मिश्रा ने निर्वाचन प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई है।

इन अधिवक्ताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य परिषद निर्वाचन 2025 के लिए गठित विशेष समिति के अध्यक्ष जस्टिस वाजपेई, पदेन अध्यक्ष एवं राज्य के महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत और राज्य विधिज्ञ परिषद के सचिव को लिखित पत्र देकर डाक मतदान की व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना है कि अष्टमी के अवसर पर अधिवक्ता परिवारिक या धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और कई लोग अपने गृह नगरों को प्रस्थान कर चुके होंगे, जिससे मतदान में बाधा आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मांग पत्र में कहा गया कि डाक मतदान की ऐसी तिथि तय की जाए जो छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और राज्यभर की अधीनस्थ अदालतों में कार्य दिवस हो, ताकि सभी अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान ने इस संबंध में आज महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत से मुलाकात कर अपनी मांग दोहराई।

ये खबर भी पढ़ें…
विधिज्ञ परिषद चुनाव: अष्टमी के दिन होगा मतदान…अधिवक्ताओं ने उठाई डाक मतदान की मांग
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.