LIVE UPDATE
Chhattisgarh

झोलाछाप का इंजेक्शन बना मौत का टीका – मासूम की जिंदगी लील गई लापरवाही.. कब जागेगा सिस्टम

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)।…जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। वार्ड क्रमांक 8 का 10 वर्षीय मासूम अनमोल एक्का, सरस्वती शिशु मंदिर का कक्षा छठवीं का छात्र, बुधवार की रात मामूली घुटने के इलाज के लिए गया था लेकिन झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने उसकी जिंदगी ही छीन ली।

परिजनों का आरोप है कि शम्भू मेडिकल में गलत इंजेक्शन लगाने से अनमोल की हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रात करीब 12 बजे मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

परिजनों का दर्द दिल दहला देने वाला है — “बच्चा सामान्य हालत में था, सिर्फ घुटने में चोट लगी थी। इलाज की उम्मीद लेकर गए थे, पर वहीं से जिंदगी उजड़ गई।” इकलौते बेटे की मौत से परिवार टूट गया है और पूरे वार्ड में मातम पसरा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज हो रहे हैं और मेडिकल संचालक की भूमिका की जांच की जाएगी। दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह दर्दनाक हादसा पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी मेडिकल सेंटरों पर बड़ा सवाल है — बिना डिग्री और विशेषज्ञता के इंसानी जान से खेलने वालों पर कब लगेगी लगाम? प्रशासन आखिर कब जागेगा?

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close