Indore News। मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरों के होंसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल इंदौर के मांगलिया क्षेत्र के एक मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है।

Indore News।चोर ने मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां और दानपेटी चोरी की है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं मंदिर में हुई इस चोरी से इलाके में चिंता का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Special Train : बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे,जाने रूट
Special Train : बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे,जाने रूट
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। इसके तहत अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर मंदिर के साइड वाले छोटे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान शांतिनाथ, भगवान आदिनाथ व भगवान महावीर की मूर्तियों के साथ दानपेटी भी उठा ले गए।

दरअसल मंदिर के सेवादार dilip jain ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से मंदिर में सेवा कर रहे हैं। उनके मुताबिक रात करीब दो बजे भजन-कीर्तन के बाद वह मंदिर परिसर में ही सो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
भोपाल। मध्य प्रदेश के 7,400 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को आज स्कूटी की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह पूजा-पाठ के लिए उठे और मुख्य गेट खोलकर अंदर पहुंचे तब उन्हें मंदिर के साइड वाले छोटे गेट का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं अंदर जाकर देखा तो मंदिर से अष्टधातु की तीनों मूर्तियां गायब थीं। इसके साथ ही दानपेटी भी नहीं मिली।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Satna News- फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे हुआ खुलासा
Satna News- फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जाने कैसे हुआ खुलासा
सतना पुलिस ने साइबर ठगों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ये...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Police ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के रास्तों और संभावित आने-जाने के रास्तों की जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास उपलब्ध सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं मंदिर ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के समय इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी गई थी।