CG News/प्रदेश के चार जिलो में पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकों को कबाड़ियों को बेचने का मामला सामने आया था ।जिसकी जाँच केलिए दो जाँच दल बनाये गये ।जाँचकर्ता अफसरो द्वारा सात बिंदुओं पर जाँच की गई है ।वही राजनांदगाँव ,धमतरी ,जशपुर और सूरजपुर के कर्मचारियों पर कार्यवाई हुई है ।

कांग्रेस सदस्य चातुरी नन्द ने जानना छह कि  प्रदेश के किन-किन जिलों में पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रकाशित पुस्तकों को कबाड़ियों को बेचने का मामला प्रकाश में आया है ? किन – किन जिलों में कितनी- कितनी मात्रा (वजन) में पुस्तकों की कितने रुपयों में बिक्री की गई है ? जिलावार पूर्ण जानकारी दें?

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुस्तकों को कबाड़ियों को बेचने का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के लिए किन-किन अधिकारियों के नेतृत्व में जाँच दल गठित किया गया ?

जाँच में कौन-कौन से बिंदु शामिल थे और जाँच के बाद किस-किस स्तर के कौन-कौन से अधिकारी दोषी पाए गये हैं ? दोषी अफसरों पर अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गई है ? जिलावार जानकारी बताएं?

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके उत्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, रायपुर के आदेश कमांक /45/पापुनि / निज सहा. एमडी / 2024, दिनांक 20/09/2024 द्वारा श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर, आर्टिस्ट (वितरण प्रभारी), छ.ग. पाठ्यपुस्तक निगम, नवा रायपुर, आदेश कमांक/50/पापुनि / स्थापना /4 -37/2024, दिनांक 03/10/2024 द्वारा श्री दिनेश कुमार मिर्चे, सहायक ग्रेड-2 (डिपो प्रभारी, पुस्तक भंडार रायगढ) एवं आदेश कमांक/49/पापुनि/स्थापना/4-35/2024, दिनांक 03/10/2024 द्वारा श्रीमती नीलिमा बड़गे, सहायक ग्रेड-2 (डिपो प्रभारी, पुस्तक भंडार राजनांदगांव) को निलंबित किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश कमांक एफ 3-46/2024/एक/4, दिनांक 19/09/2024 द्वारा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ( राप्रसे), महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, रायपुर को निलंबित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छ.ग. रायपुर द्वारा 07 कर्मचारियों/अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।