Chhattisgarh cabinet expansion ।रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक उनकी वहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मुलाकात होगी।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पहली दफा पर दिल्ली जा रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुख्यमंत्री की मुलाकात का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होने की काफी संभावना है।

बता दें कि विष्णुदेव कैबिनेट में मंत्रियों के दो पद खाली हैं।सीएम इसके अलावा बस्तर में विकास के कार्य और प्रदेश में रणनीतिक तौर पर कानून व्यवस्था के बारे में अमित शाह से बातचीत करेंगे. इसके अलावा 30 मार्च को पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है. इसे लेकर भी चर्चा होगी.