LIVE UPDATE
Big news

हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत….यूपीएससी की कर रही थी तैयारी…अर्धनग्न लाश को पुलिस ने किया बरामद…गंभीर जांच में पुलिस

बन्द कमरे में मिली छात्रा की अर्धनग्न लाश..जांच पड़ताल शुरू

बिलासपुर—सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार स्थित निजी हास्टल के बन्द कमरे में छात्रा की अस्त व्यस्त लाश मिली है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार छात्रा कोरिया की रहने वाली है। मंगला चौक के पास हॉस्टल में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। कुछ दिनों से बीमार भी चल रही थी। बहरहाल मामले को जांच में लिया गया है। पूमौत के कारणों का लगाया जाएगा।  फिलहाल मामले की जानकारी परिजनों को दी गयी है।

 सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली कि मंगला चौक के पास शुभम् विहार में एक छात्रा की बन्द करमें लाश मिली है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दरवाजा खोलकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार छात्रा कोरिया की रहने वाली है। बिलासपुर में हास्टल लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पुलिस और छात्रा की शव मिलने की जानकारी  के बाद कालोनी में हड़कम्प मच गया।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बन्द कमरे में शव को काफी अस्त व्यस्त स्थिति में पाया गया है। शरीर पर कपड़े भी बहुत पाए गए हैं। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिल रही है कि छात्रा की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। फिलहाल जांच पड़ताल और पीएम के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार छात्रा की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हॉस्टल प्रबंधन और साथी छात्रों से पूछताछ भी हो रही है।  पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। पूछताछ के बाद छात्रा के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close