जगदलपुर…बस्तर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में एक हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को अचंभित कर दिया। महज़ 9 महीने की मानवी कश्यप ने खेल-खेल में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो बड़े-बड़ों की भी हिम्मत तोड़ दे।

परिवार के लोग जब अपने काम में व्यस्त थे, उसी दौरान मासूम मानवी आंगन में रेंगते हुए खेल रही थी। तभी वहां एक जहरीला सांप निकल आया। चौंकाने वाली बात यह कि बच्ची ने बिना डरे सांप को पकड़ लिया और दांतों से चबा डाला। वार इतना तेज था कि कुछ ही सेकंड में सांप ने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से मासूम पूरी तरह सुरक्षित है। परिजन उसे एहतियातन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी सेहत को सामान्य बताया।

गांव वालों के लिए यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। सभी मानवी की हिम्मत और किस्मत की दाद दे रहे हैं, वहीं चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना बेहद दुर्लभ और जोखिम भरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.