बिलासपुर….स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिलासपुर पुलिस ने शहर और तखतपुर क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाइयों में धारदार हथियार से लोगों को डराने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चाकू और एक धारदार चापड़ बरामद किया है।

पहली कार्रवाई — सिटी कोतवाली 

ये खबर भी पढ़ें…
केस डायरी खंगाली तो खुली पुलिस की लापरवाही, थाना प्रभारी-विवेचक पर रेंज आईजी ने ठोका अर्थदंड
केस डायरी खंगाली तो खुली पुलिस की लापरवाही, थाना प्रभारी-विवेचक पर रेंज आईजी ने ठोका अर्थदंड
बिलासपुर... पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने केस डायरी की समीक्षा के दौरान सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 अगस्त की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा किला वार्ड, अरपा नदी किनारे मेन रोड पर दो युवक धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पंकज गोंड निवासी चिंगराजपारा और राहुल यादव निवासी गोंडपारा को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से स्टील के धारदार चाकू मिले। आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।

दूसरी कार्रवाई — तखतपुर क्षेत्र

ये खबर भी पढ़ें…
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
बिलासपुर...गणेश उत्सव में भक्ति और उल्लास के बीच व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तखतपुर पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और “तेवर ग्रुप” के मुख्य बदमाश नरेन्द्र गेंडले उर्फ बबलू निवासी ग्राम भथरी, जिला मुंगेली को मोढे चौक के पास धारदार चापड़ के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की मौजूदगी से लोग भयभीत थे। नरेन्द्र पर पहले से ही हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, पॉक्सो एक्ट सहित पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। करीब दो माह पहले आरोपी ने देवांगन होटल संचालक से मारपीट कर फरार हो गया था । तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में गुंडे-बदमाशों और शस्त्रधारी असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर।गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित अनेकों कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित किए जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.