IMD Alert ।भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में गर्मी भी पड़ रही है। ऐसे में बात करें आज के मौसम की तो प्रदेश के 47 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Imd Alert।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले पांच दिन तक आंधी-बारिश अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 47 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल यानि 25 मई से शुरू हो रहे नौतपे में भी बारिश हो सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से बादल छाएंगे, जिकी वजह से प्रदेश भर के तापमान में गिरावट आई है। आज केरल के तटवर्ती इलाकों में मानसून दस्तक दे सकता है। मध्यप्रदेश में 15 जून तक मानसून आने की संभावना है।

बात करें छत्तीसगढ़ की तो प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आने वाले हफ्ते में रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बस्तर संभाग में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के चलते औसतन तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि, शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान 35.1°C रायगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम तापमान 22.6°C दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.