IMD Alert ।नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम पूरी तरह से बदल गया।

इस बदलाव का असर शाम के समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों नोएडा तथा गाजियाबाद में भी नजर आया, जब तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स,पढ़े CNG पर क्या है अपडेट
नए अवतार में आएगी Maruti WagonR, केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स,पढ़े CNG पर क्या है अपडेट
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. इस कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

सुबह के समय कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
नए नाम के साथ आ रही Tata की ये कार, Maruti Dzire को देगी टक्कर,इंटीरियर में मिलेंगे नए फीचर्स
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए नाम और अपडेटेड डिजाइन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, 11 अप्रैल को मौसम में अधिक बदलाव की संभावना है। इस दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि 12 अप्रैल को तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद 13 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। उस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दिन 14 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

इसी तरह 15 अप्रैल को भी गर्मी का असर बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव सामान्य है और अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और विशेष रूप से तेज हवाओं और बारिश के समय सावधानी बरतें।