LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

IAS Transfer: सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए किए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

Ias transfer।मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 जुलाई 2025 को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए राज्य के कई वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापन किए हैं।

जारी आदेश क्रमांक ई-1/95/2025/5/एक के अनुसार, निम्न अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर नए दायित्व सौंपे गए हैं। संजीव कुमार झा (1996 बैच) – वर्तमान में सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही वे प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य हेतु) भी रहेंगे।

 सुखबीर सिंह (1997 बैच) – वर्तमान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें अब प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है

 रघुराज एम. आर. (2004 बैच) – वे अभी तक तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव पद पर थे। अब उन्हें सचिव, श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के रूप में नियुक्त किया गया है

अनिल सुचारी (2006 बैच) – वर्तमान में वे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव थे। उन्हें अब आयुक्त, सागर संभाग, सागर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Back to top button