IAS Transfer 2026-जिला कलेक्टरों सहित 65 IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। अखिल अरोड़ा को छोड़कर मुख्यमंत्री कार्यालय की लगभग पूरी टीम में बदलाव किया गया है।

मिली जानकारी मुताबिक बाड़मेर और जैसलमेर के जिला कलेक्टर भी बदले गए हैं। बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी (tina dabi transfer) को अब टोंक का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि उनकी जगह सुश्री चिनमयी गोपाल को बाड़मेर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जैसलमेर में प्रताप सिंह के स्थान पर अनुपमा जोरवाल को जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा, जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि संदेश नायक को जयपुर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

मिली जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव, विशिष्ट सचिव बदले गए हैं। तीन नए ओएसडी लगाए हैं। जयपुर कलेक्टर से डॉ. जितेंद्र सोनी का तबादला मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक का तबादला जयपुर कलेक्टर और विशिष्ट सचिव अरविंद कुमार पोसवाल को हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव होंगे। डीग कलेक्टर उत्सव कौशल मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीना डाबी की बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद सीईओ से मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया है।

किशनगढ़ एसडीम रजत यादव और भीलवाड़ा एसडीम अक्षत कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया गया है। अमिता शर्मा को वित्त विभाग के संयुक्त सचिव से मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया है।