जशपुरनगर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी के विकास के लिए 2 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में बीटी रोड सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में आद्या शंकर त्रिपाठी घर से एस.एल.आर.एम. सेंटर तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 27 लाख 57 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 01 में मंगल भवन से गिनाबहार मार्ग सीमा तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 33 लाख 99 हजार,वार्ड क्रमांक 02 में लोयोला स्कूल से लाजरूस मिंज घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 19 लाख 68 हजार,

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वार्ड क्रमांक 05 में विफ़ल चौहान घर से सामुदायिक भवन तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख 36 हजार,वार्ड क्रमांक 06 में मिनी गार्डन से जामटोली प्राथमिक शाला तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 21 हजार, वार्ड क्रमांक 07 में सी.एस.ई बी. कार्यालय कुनकुरी से लंबीटोली तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 17 लाख 34 हजार, वार्ड क्रमांक 08 में मुख्य मार्ग ईशा नर्सिंग से बीएसएनल कार्यालय तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 13 लाख 63 हजार,वार्ड क्रमांक 09 आजाद बस्ती में बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 55 हजार,वार्ड क्रमांक 11 में तपकरा रोड से भागीरथी घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 7 लाख 61 हजार ,वार्ड क्रमांक 11 में शासकीय क्वार्टर से रफीक घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 14 लाख हजार,वार्ड क्रमांक 08 में टॉकीज चौक से लंबीटोली तक बीटी रोड निर्माण कार्य हेतु 28 लाख 37 हजार,वार्ड क्रमांक 15 में महिमा स्कूल से बैहराटोली तक बीटी रोड निर्माण कार्य – 34 लाख 43 हजार ,इस तरह से कुल 2 करोड़ 44 लाख 94 हजार रूपये की मंजूरी मिली है।

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया है, इस कार्य से नगर के सड़क, आवागमन और बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.