LIVE UPDATE
india

हैवानियत: ससुराल वालों ने युवक को पेड़ से बांधकर रातभर पीटा, वीडियो वायरल”

गजपति (ओडिशा).. जिले में घरेलू विवाद ने हैवानियत का रूप ले लिया। एक व्यक्ति को उसके ससुराल वालों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और रातभर बेरहमी से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पहचान जलंता बलियार सिंह के रूप में हुई है। जलंता का अपनी पत्नी सुभद्रा मालबिसोये से विवाद चल रहा था। पंचायत ने पहले ही सुभद्रा को कुछ समय मायके में रहने का फैसला सुनाया था। गुरुवार रात जलंता किराने का सामान लेने अपनी ससुराल वाले गांव पहुंचा, जहां उसका सामना ससुराल पक्ष से हो गया। कहासुनी बढ़ने पर ससुराल वालों ने जलंता को पकड़कर पेड़ से बांधा और जमकर पीटा। उसे रातभर पेड़ से बंधा रखा गया।

अगली सुबह स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जलंता को छुड़ाया। फिलहाल पीड़ित का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसी बीच, नुआपाड़ा जिले में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने असम निवासी मिनाजुन इस्लाम को तमिलनाडु के तिरुप्पुर से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 9 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर नुआपाड़ा लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close