Chhattisgarh ka mausam kaisa rahega।रायपुर: छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति के पर्व के साथ ही मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी होने की संभावना है।

Chhattisgarh ka mausam kaisa rahega।इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट देखी जा सकती है, जिससे कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर बढ़ सकता है।

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राज्य के निचले स्तर पर नमी युक्त हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इस नमी के कारण गिरता हुआ पारा थम गया है और धीरे-धीरे ऊपर की ओर खिसक रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिलेगी। हालांकि, 15 जनवरी के बाद विक्षोभ का असर कम होते ही तापमान गिरेगा और ठिठुरन दोबारा शुरू होगी।

राजधानी रायपुर में आज यानी 13 जनवरी 2026 को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सरगुजा संभाग में ठंड का असर बरकरार है।