बिलासपुर। लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। शहर में दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर चाकुओं की आसान उपलब्धता पर चिंता जताते हुए हाईकोर्ट ने इस मुद्दे को जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर सुनवाई शुरू कर दी है।

मामले में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजी बिलासपुर, कलेक्टर, एसपी बिलासपुर और गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पक्षकार बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव से व्यक्तिगत शपथपत्र के माध्यम से विस्तृत जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई तब हुई जब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि केवल सात महीनों में बिलासपुर में चाकूबाजी के 120 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सात लोगों की मौत हो चुकी है और 122 लोग घायल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि पुलिस के प्रयासों के बावजूद शहर में मामूली विवादों से शुरू होकर घातक हमलों तक पहुंचने वाली घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दुकानों और ऑनलाइन माध्यमों से चाकुओं की आसानी से खरीद इस समस्या को और गंभीर बना रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भरत और उप-महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने ऑनलाइन वेबसाइटों पर चाकू बिक्री के खिलाफ भी कार्रवाई की है। हालांकि, कोर्ट का मानना है कि इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए और अधिक ठोस और प्रभावी रणनीति की जरूरत है।

हाईकोर्ट ने साफ किया है कि चाकूबाजी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग और गृह विभाग को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।