Cg weather।छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है।

राजधानी रायपुर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से अपेक्षाकृत कम बारिश होने के कारण लोग उमस और गर्मी महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को दिन भर आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले घंटों में मौसम करवट लेगा और कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जो जनहानि का कारण बन सकती हैं।

विभाग ने यह भी बताया कि कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। ऐसे हालात में खुले स्थानों पर जाने से बचना और सुरक्षित जगह पर रहना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.