LIVE UPDATE
No news items found.
india

लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया धरना

देवघर। झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नियमित, अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के चार माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस धरना में बड़ी संख्या में नियमित, अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Arrears order – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया
DA Arrears order – हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया
DA Arrears order /चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी सरकार को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान की मांग को जोरदार ढंग से उठाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि देवघर जिले के स्वास्थ्य विभाग के लगभग 600 कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट एवं भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि आवंटन उपलब्ध होने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है।

ये खबर भी पढ़ें…
bankipur election results-  भाजपा अध्यक्ष की विरासत छीन ढहाया 30 साल पुराना किला, ‘किंगमेकर’ ने खुद मैदान मार पलटी बिहार की सियासत!
bankipur election results- भाजपा अध्यक्ष की विरासत छीन ढहाया 30 साल पुराना किला, ‘किंगमेकर’ ने खुद मैदान मार पलटी बिहार की सियासत!
bankipur election results/बिहार की राजनीति में आज एक ऐसा ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिला है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि 2211 शीर्ष के कर्मचारियों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), बॉन्ड सेवा तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों सहित सैकड़ों कर्मचारियों का वेतन कई महीनों से लंबित है। सिविल सर्जन की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. के.के. सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।

उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन से संबंधित संचिकाएं तैयार कर कोषागार भेज दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
School Close: कई जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान
School Close: कई जिलों में स्कूल बंद, छुट्टियों का हुआ ऐलान
School close।सावन का महीना शुरू हो गया है, जिसका पहला सोमवार बीतने को है. इसके साथ ही यूपी व उत्तराखंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के नेताओं का आरोप है कि कोषागार पदाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर नहीं होने के कारण वेतन भुगतान की प्रक्रिया रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ मिनटों में पूरा होने वाली प्रक्रिया के लंबित रहने से चार माह से वेतन भुगतान बाधित है और सैकड़ों कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

मनोज मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर वेतन भुगतान नहीं किया गया तो मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर तत्काल भुगतान की मांग की जाएगी तथा कोषागार कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

धरना के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन के प्रतिनिधि डॉ. के.के. सिंह को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से संघ को पत्र देकर मांगों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। धरना-प्रदर्शन में जिला सचिव अरुण यादव, कोषाध्यक्ष सौरभ रिचर्ड, प्रधान लिपिक अरुण चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज भगत, जिला लेखा प्रबंधक बृजेश झा, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह सहित जिले भर के नियमित, अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close