Google Pixel 10 Series /नई दिल्ली। गूगल ने भारतीय और ग्लोबल मार्केट में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

Google Pixel 10 Series /लंबे समय से लीक और चर्चाओं में बने रहने के बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन्स और वियरेबल्स से पर्दा उठा दिया है। इस बार गूगल ने सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a भी पेश किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी ने इस साल कुल चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं, जिनमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। इन सभी डिवाइसेस में सबसे बड़ा अपग्रेड Tensor G5 चिपसेट है, जो पिछले साल के Tensor G4 के मुकाबले 34% ज्यादा फास्ट है। यही नहीं, सिक्योरिटी के लिए हर मॉडल में Titan M2 चिप दी गई है और सभी फोन Android 16 पर रन करते हैं।

Pixel 10 में 6.3-इंच का OLED Super Actua डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP + 10.8MP + 13MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को 4970mAh बैटरी पावर देती है, जो 30W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL क्रमशः 6.3-इंच और 6.8-इंच के LTPO डिस्प्ले के साथ आते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 42MP का हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी क्षमता 4870mAh और 5200mAh है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Google Pixel 10 Series /सबसे प्रीमियम मॉडल Pixel 10 Pro Fold में 6.4-इंच का OLED कवर डिस्प्ले और 8.0-इंच का मेन डिस्प्ले है। दोनों ही पैनल्स 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। कैमरा सेटअप में 48MP + 10.5MP + 10.8MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 10MP का फ्रंट कैमरा कवर व मेन डिस्प्ले दोनों पर मौजूद है। यह डिवाइस 5015mAh की बैटरी से लैस है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जाने क़ीमत
MP News- पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जाने क़ीमत
कब किसकी किस्मत चमक जाए, यह कोई नहीं जानता। पन्ना में एक किसान की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Google Pixel 10 Series Price

भारत में कीमतों की बात करें तो Pixel 10 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है और यह इंडिगो, फ्रॉस्ट, लेमनग्रास और ऑबसीडियन कलर ऑप्शंस में मिलेगा। वहीं Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की कीमत क्रमशः 1,09,999 रुपये और 1,24,999 रुपये है। ये फोन्स जेड, मूनस्टोन और ऑबसीडियन कलर में उपलब्ध होंगे। सीरीज का सबसे महंगा फोन Pixel 10 Pro Fold है, जिसकी कीमत 1,72,999 रुपये तय की गई है और यह 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में मूनस्टोन कलर में मिलेगा।

गूगल ने घोषणा की है कि यह पूरी सीरीज भारत में फ्लिपकार्ट और गूगल स्टोर पर उपलब्ध होगी। लॉन्च ऑफर्स का ऐलान कंपनी जल्द ही करने वाली है, जिससे यूजर्स को आकर्षक डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल सकते हैं।