CG Cabinet Expansion/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब साय सरकार में तीन नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ लेकर सत्ता संतुलन को नया रूप दिया।

राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल की संख्या अब 14 हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Cabinet Expansion/पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि भाजपा ने इस विस्तार के जरिए न सिर्फ सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है, बल्कि 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक मास्टर प्लान भी तैयार किया है।

पार्टी ने पुराने दिग्गज नेताओं को किनारे कर युवा और नई पीढ़ी के चेहरों को तरजीह दी है, ताकि मतदाता वर्ग में बदलाव का संदेश जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नए मंत्रियों की पृष्ठभूमि भी इस रणनीति को मजबूत करती है। गजेंद्र यादव ओबीसी समाज से आते हैं और उनके परिवार का आरएसएस से पुराना जुड़ाव रहा है। गुरु खुशवंत साहेब अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं और रायपुर संभाग से एससी समुदाय की आवाज बनकर उभरे हैं। वहीं, अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के कद्दावर नेता टीएस सिंहदेव को हराकर इतिहास रचा और वैश्य समाज से आते हैं। व्यापारी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है।

CG Cabinet Expansion/इस कैबिनेट विस्तार से भाजपा ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह परंपरागत दिग्गजों पर निर्भर रहने के बजाय नई पीढ़ी पर भरोसा कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुन्नूलाल मोहिले, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, धरमलाल कौशिक और लता उसेंडी जैसे सीनियर लीडर्स के लंबे अनुभव को दरकिनार कर पार्टी ने सत्ता का समीकरण युवाओं के पक्ष में झुका दिया है।

राजेश अग्रवाल की एंट्री खास मायने रखती है क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल से गायब हो गया था। अब राजेश को मंत्री बनाकर भाजपा ने यह संदेश दिया है कि वैश्य समाज को सत्ता में अहमियत मिलेगी। पहली बार विधायक बने राजेश को मंत्री बनाना इस बात का संकेत है कि भाजपा नई पीढ़ी को आगे लाने और भविष्य की राजनीति गढ़ने पर काम कर रही है।