Bilaspur airport।बिलासपुर।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार द्वारा हाई कोर्ट में बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 300 करोड़ के न होने और विस्तार से पीछे हटने की स्थिति में आंदोलन का विस्तार करने के उद्देश्य से एक आपात बैठक कल सुबह 11:00 बजे महा धरना स्थल पर बुलाई है।इस बैठक में समिति के सदस्यों के अलावा अन्य सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Bilaspur airport।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति द्वारा अन्य संगठनों को भेजे गए आमंत्रण में लिखा गया है कि बिलासपुर एयरपोर्ट के साथ किया जा रहे लगातार सौतेले व्यवहार किया जा रहा है।

बिलासपुर एयरपोर्ट के संपूर्ण विस्तार महानगरों के लिए सीधी उड़ान जिस व्यापारी शिक्षा चिकित्सा तीनों वर्गों को इसका लाभ मिले एवं बिलासपुर का संपूर्ण विकास हो सके।बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए चल रहे जन संघर्ष में आप सदैव भागीदार रहे हैं।

हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा हाई कोर्ट में एयरपोर्ट के लिए फंड न होने की बात कही गई।

इस स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।अतः एक आपात बैठक रविवार 29 नवंबर अपराह्न 12:00 बजे वहां धरना स्थल राघवेंद्र राजसभा भवन में रखी गई है।आपसे निवेदन है कि कि आप इस बैठक में अपने साथियों के साथ अवश्य आए।

समिति ने कहा कि बैठक के बाद आगे आंदोलन को कैसे विस्तार दे रहा है यह रणनीति पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।हवाई सुविधा जनसाधारण समिति का बाहर धरना आज भी जारी रहा और आगमन के तरफ से बद्री यादव, ऋषि राज सिंह , शेख अल्फाज ,डॉ प्रदीप रही संतोष पीपलवा, रामशरण यादव ,विभूति भूषण गौतम ,प्रकाश बहरानी ,प्रदीप तिवारी ,समीर अहमद बबला ,केशव गोरख, आशुतोष शर्मा ,संदीप बाजपेई, विनय शुक्ला, महेश दुबे टाटा परसराम कैवर्त विजय वर्मा, मजहर खान ,अमर बजाज ,राशिद बख्श, रंजीत सिंह ,अकील अली ,मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।