Gold silver price।सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई और दोनों कीमती धातुओं में 11,700 रुपए तक की कमजोरी देखने को मिली।

Gold silver price।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,91,102 रुपए के मुकाबले 11,102 रुपए या 3.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,80,000 रुपए पर था।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंड्रा-डे में इसने 2,79,458 रुपए का लो बनाया है, जो कि पिछली क्लोजिंग से 11,644 रुपए कम है। वहीं, इंड्रा-डे हाई 2,83,938 रुपए का था।सुबह 10:06 पर चांदी 2.94 प्रतिशत या 8,563 रुपए की कमजोरी के साथ 2,82,539 रुपए पर थी।

चांदी के साथ सोने में भी कमजोरी देखने को मिली। सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,61,978 रुपए के मुकाबले 1,188 रुपए या 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,60,790 रुपए पर खुला। इंड्रा-डे में इसने 1,60,355 रुपए का लो बनाया है, जो कि पिछली क्लोजिंग से 1,623 रुपए कम है। वहीं, इंड्रा-डे हाई 1,60,992 रुपए का था।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर लिखे जाने तक सोना 0.89 प्रतिशत या 1,438 रुपए की कमजोरी के साथ 1,60,540 रुपए पर थी।

भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। सोना 1.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,615 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81.49 डॉलर प्रति औंस पर था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारों ने कहा कि सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस और 4,750 डॉलर प्रति औंस के बीच बना हुआ है। इसके लिए सपोर्ट 4,560 डॉलर प्रति औंस – 4,520 डॉलर प्रति औंस के बीच में है। रुकावट का स्तर 4,700 डॉलर प्रति औंस से 4,750 डॉलर प्रति औंस के बीच है।

सोने और चांदी में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।

डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत बढ़कर 98.955 पर पहुंच गया है, जो बीते पांच हफ्तों का उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।