Gold Price in India : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। जयपुर सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड गोल्ड की कीमत 97,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जो अब तक की सबसे ऊंची दर है। चांदी की बात करें तो वह भी 98,300 रुपये प्रति किलो के शिखर पर है। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और घरेलू मांग में जबरदस्त तेजी की वजह से सोने की कीमतों में इस रिकॉर्डतोड़ उछाल को देखा जा रहा है।

Gold Price in India/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर, मंदी की आशंकाएं और अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी ने निवेशकों को सोने की ओर रुख करने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, सोना सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में उभर रहा है। यही कारण है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

सोने की कीमत में उछाल की एक और प्रमुख वजह है भारतीय रुपये का कमजोर होना। डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 4% की गिरावट देखी गई है, जिससे आयातित सोना और महंगा हो गया है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश सोना आयात करता है, इसलिए रुपए में कमजोरी सीधे कीमतों में इजाफा करती है।

Gold Price in India/इसके अलावा, भारत में शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू हो चुका है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में ज्वेलरी शॉप्स पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। महंगे दामों के बावजूद लोग निवेश और पारंपरिक रीति-रिवाजों के चलते सोने की खरीदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि मांग में कोई गिरावट नहीं देखी जा रही है।

विशेषज्ञों की मानें तो यह रफ्तार यहीं नहीं रुकेगी। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2025 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि भारत में सोने की कीमत 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

जयपुर सर्राफा कमेटी द्वारा जारी लेटेस्ट रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 97,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है जबकि 22 कैरेट का रेट 91,200 रुपये है। 18 कैरेट सोना 79,200 रुपये और 14 कैरेट 64,500 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 98,300 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची है।