Gold price hike ।नई दिल्ली। सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के दाम में 1,500 रुपए से अधिक बढ़ गया है।

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 1,502 रुपए बढ़कर 95,309 रुपए हो गया है, जो कि पहले 93,807 रुपए पर था।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

22 कैरेट सोने का दाम 85,927 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 87,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 71,482 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 70,355 रुपए प्रति 10 ग्राम था।सोने के कीमत में आई तेजी की वजह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ना है, जिसके चलते डॉलर लगातार कमजोर हो रहा है और इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

बीते हफ्ते बढ़ते कर्ज के कारण अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज की ओर से यूएस को डाउनग्रेड किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में चांदी का भाव 1,760 रुपए बढ़कर 97,332 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 95,572 रुपए प्रति किलो था।

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.35 प्रतिशत बढ़कर 95,170 रुपए पर था। वहीं, चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.45 प्रतिशत बढ़कर 97,726 रुपए पर था।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना करीब आधा प्रतिशत की तेजी के साथ 3,300 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, चांदी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33 डॉलर प्रति औंस पर थी।