Gold price।नई दिल्ली। जहां एक ओर त्योहारों का सीजन खत्म हो चुका है, वहीं सोने और चांदी के निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

सोने की कीमतों में नरमी के साथ ही चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 5 दिनों के भीतर चांदी की कीमत में रिकॉर्ड ₹17,000 प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतनी सस्ती हुई चांदी:

20 अक्टूबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत ₹1,72,000 प्रति किलोग्राम थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन दिवाली के बाद, आज 25 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी की कीमत गिरकर ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस हिसाब से आज दिल्ली में चांदी का भाव ₹155 प्रति ग्राम पर है।

MCX पर भी दिखा भारी दबाव:

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोल्ड वाला ट्रेंड चांदी में भी साफ तौर पर देखा गया। एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर में ₹3,432 प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई, यानी यह लगभग 2.3 प्रतिशत तक टूटकर ₹1,55,000 प्रति किलोग्राम तक आ गया।

चांदी बीते कुछ कारोबारी सत्रों से काफी दबाव में है, जिसकी वजह से 5 कारोबारी सत्रों में 4 बार यह गिरावट के साथ बंद हुई है और इस दौरान चांदी की कीमत ओवरऑल 11.50 प्रतिशत फिसल गई है।

चांदी और सोने की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई सकारात्मक खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 30 अक्टूबर को होने वाली मुलाकात की खबर ने दोनों कीमती धातुओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

दुनियाभर के बाजारों को यह उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड रिश्ते बहाल हो जाएंगे, जिससे सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माने जाने वाली सोने और चांदी की मांग में कमी आई है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज चांदी के भाव (25 अक्टूबर 2025)

शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किग्रा (₹)
लखनऊ ₹1,550 ₹15,500 ₹1,55,000
जयपुर ₹1,550 ₹15,500 ₹1,55,000
दिल्ली ₹1,550 ₹15,500 ₹1,55,000
पटना ₹1,550 ₹15,500 ₹1,55,000
मुंबई ₹1,550 ₹15,500 ₹1,55,000
अहमदाबाद ₹1,550 ₹15,500 ₹1,55,000
पुणे ₹1,550 ₹15,500 ₹1,55,000
कोलकाता ₹1,550 ₹15,500 ₹1,55,000