CG News/रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की।

टीम ने रेलवे स्टेशन से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को दबोचकर उसके पास से लाखों रुपये का गांजा बरामद किया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त टीम ने सोमवार रात करीब 10 बजे ऑपरेशन चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित सैलून साइडिंग के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो बैग मिले।

जांच में बैग से 8 बंडल गांजा बरामद हुए। बरामद गांजे का वजन लगभग 16 किलो 400 ग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख 10 हजार आंकी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथुन दिग्गल, निवासी परमपंगा गांव, जिला कंधमाल (ओडिशा) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा को ओडिशा से बस के जरिए रायपुर लाया था और यहां से ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज भेजने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

लगातार जारी है अभियान

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस, RPF और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।