LIVE UPDATE
Bilaspur

जंगल में जुए का अड्डा ध्वस्त, 10 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार..3.33 लाख का माल जब्त

बिलासपुर (रतनपुर ).. .रतनपुर पुलिस ने शनिवार देर शाम ग्राम चपोरा चॉपी बांध के पास जंगल में दबिश देकर 10 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा है। मौके से 83,030 रुपये नकद, पांच मोटरसाइकिल, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन, कंबल और पानी के पाउच समेत कुल 3,33,030 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में भारी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम ने रेड की और सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार वाल्मिकी, शाहिद कुरैशी, गुलशन नामदेव, शहबाज खान, आशीष कुमार , नितेश नागदोने, मोहम्मद सलीम शेख , गोलु उर्फ लक्ष्मीनारायण , संतोष कुमार पाण्डेय और शेख अख्तर हुसैन का नाम हैं।सभी जुआरी बिलासपुर के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। ऑपरेशन में उपनिरीक्षक बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सउनि उमेश उपाध्याय, पवन सिंह सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close