indian premier league 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए इस रोमांचक मैच में गिल ने न केवल अपनी टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई, बल्कि अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज करा लिया।

indian premier league/गिल ने महज 50 गेंदों पर 86 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। अब शुभमन गिल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 75 प्लस (75+) का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की विशिष्ट सूची में ‘हिटमैन’ से ऊपर निकल गए हैं।

इस शानदार पारी के दम पर शुभमन गिल ने आईपीएल करियर में 14वीं बार 75 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है। गौर करने वाली बात यह है कि गिल ने यह उपलब्धि मात्र 119 पारियों में हासिल कर ली, जबकि रोहित शर्मा ने अपने अब तक के करियर की 271 पारियों में 13 बार यह कारनामा किया था।

indian premier league/इस लिस्ट में अब गिल दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गए हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 75 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 23 बार यह कारनामा किया है। उनके ठीक पीछे विराट कोहली 22 ऐसी पारियों के साथ दूसरे और केएल राहुल 20 पारियों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

गिल की इस पारी की चमक सिर्फ रनों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्हें उनकी मैच जिताऊ परफॉर्मेंस के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से भी नवाजा गया। इस अवॉर्ड के साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान गौतम गंभीर की भी बराबरी कर ली है। शुभमन गिल अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में गंभीर के साथ संयुक्त रूप से 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों के नाम अब 13-13 बार यह सम्मान दर्ज हो चुका है। हालांकि, इस सूची में अभी भी रोहित शर्मा 21 अवॉर्ड्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि विराट कोहली 19 और एमएस धोनी 18 अवॉर्ड्स के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।indian premier league

गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का यह प्रदर्शन टीम के मनोबल को बढ़ाने वाला है। उन्होंने न केवल केकेआर के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार माना जाता है। गिल की इस तूफानी बल्लेबाजी और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन ने आईपीएल 2026 के रोमांच को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।