Shukra Gochar 2026: कई राशियों के खुलेंगे भाग्य, शुक्र के गोचर से बदलेगी किस्मत

Shukra Gochar On Akshaya Tritiya हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं।
लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।
Shukra Gochar 2026 /19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस दिन देश अबूझ मुहूर्त में शुभ कार्य कर रहा होगा। अक्षय तृतीया जैसे पावन पर्व पर शुक्र का यह गोचर एक दुर्लभ संयोग बना रहा है, जो विशेष रूप से 4 राशियों के जीवन में राजयोग जैसी सुख-समृद्धि लेकर आएगा।मेष राशि: शुक्र के गोचर से इन जातकों को काफी लाभ होगा। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। साथ ही अगर आप निवेश का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय है।
कन्या राशि: इन राशियों के लिए गोचर नवम भाव में होने जा रहा है। लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। साथ ही आपको धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे लेकिन आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।
तुला राशि: चूंकि शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए वृषभ में उनका जाना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अचानक पैतृक संपत्ति से लाभ या बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
धनु राशि: शुक्र के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। यदि आप नई नौकरी या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो अक्षय तृतीया के बाद आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है।





