LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG School Closed News: प्रदेशभर के निजी स्कूल बंद! प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने लिया फैसला

CG School Closed News। Raipur।छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेशभर के सभी निजी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है.

मीडिया रिपोर्ट अनुसार, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के संगठन ने अपने असहयोग आंदोलन को और तेज करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।

CG School Closed News।आंदोलन के तहत 17 अप्रैल पूरे प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक और संचालक काली पट्टी बांधकर कार्य कर किया, जिसे उन्होंने प्रतीकात्मक विरोध बताया है। एसोसिएशन का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से नजरअंदाज की जा रही हैं, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।

वहीं, आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए संगठन ने शनिवार को राज्य के सभी निजी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने RTE के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि को बढ़ाने की मांग की है।

उनका कहना है कि साल 2011 से अब तक इस राशि में एक बार भी बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे स्कूलों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों और संचालकों की मांग है कि RTE की धारा 12(2) के तहत तय की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि को वर्तमान खर्चों के हिसाब से संशोधित किया जाए।

Back to top button
close