LIVE UPDATE
Bilaspur

राइस मिल में बड़ा हादसा…60-70 बोरों के नीचे दबा मजदूर: मौके पर मौत, सुरक्षा पर सवाल

एक झटके में ढह गया ढेर, मजदूर दबा: राइस मिल में बड़ा हादसा

बिलासपुर/तखतपुर… जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक राइस मिल के भीतर हुई घटना ने श्रमिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खपरी मेन रोड स्थित शिवाय राइस मिल में काम के दौरान धान के बोरे गिरने से एक हमाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश केवट निवासी खपरी के रूप में हुई है।

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, मिल परिसर में काम के दौरान अचानक बोरों का संतुलन बिगड़ा और एक साथ करीब 60 से 70 बोरे मजदूर के ऊपर आ गिरे। भारी वजन के चलते उसे संभलने का मौका नहीं मिला और वह बोरों के नीचे दब गया। हादसा इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग भी तुरंत राहत नहीं पहुंचा सके।

घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गंभीर हालत में मजदूर को साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद पूरे मामले को दबाने की कोशिश भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिना औपचारिक सूचना के ही शव को अस्पताल लाया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

हादसे की खबर गांव और परिवार तक पहुंचते ही माहौल शोक में बदल गया। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

प्राथमिक जानकारी पुलिस तक पहुंच चुकी है। अब यह देखना अहम होगा कि जांच में लापरवाही की क्या स्थिति सामने आती है और इस हादसे के लिए जवाबदेही किस पर तय होती है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close