दिल्ली टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली। बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए यह पहली सीरीज़ जीत रही, जिससे टीम इंडिया के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

जीत के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में न सिर्फ टीम की शानदार प्रदर्शन की तारीफ की, बल्कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य को लेकर भी अपनी राय रखी।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गंभीर ने साफ कहा कि वनडे विश्व कप अभी ढाई साल दूर है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट इतनी दूर की योजना अभी नहीं बना रहा। उन्होंने कहा, “50 ओवरों का विश्व कप अभी बहुत दूर है। मुझे लगता है कि फिलहाल वर्तमान में रहना और इस समय के प्रदर्शन पर ध्यान देना ही सबसे ज़रूरी है। रोहित और विराट बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

उनका अनुभव टीम के लिए हमेशा अहम रहेगा, खासकर ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी।”

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गंभीर के इस बयान से साफ है कि फिलहाल रोहित-विराट को लेकर टीम इंडिया में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह बात उन्होंने दोहराई भी कि जैसा हाल ही में चीफ सेलेक्टर ने कहा था — “वनडे विश्व कप अभी दूर है, और फिलहाल किसी खिलाड़ी के भविष्य को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”

फिलहाल दोनों दिग्गज खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं और आने वाले महीनों में भारत के बहुत सीमित वनडे मैच हैं। हालांकि, समय के साथ फिटनेस और फॉर्म दोनों ही उनके लिए बड़ी चुनौती होंगी। रोहित अगले दो सालों में 40 साल के करीब पहुंच जाएंगे, जबकि विराट की उम्र 38 वर्ष होने वाली है। ऐसे में निरंतर प्रदर्शन बनाए रखना आसान नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही में शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपे जाने के फैसले ने भी यह संकेत दिया है कि टीम मैनेजमेंट अब भविष्य की दिशा में सोच रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले महीनों में भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी रहेगा, और रोहित-विराट का वनडे भविष्य अब पूरी तरह समय और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।