LIVE UPDATE
Bilaspur

पंजाबी संस्था का फ्रेंडली बैडमिंटन मैच ; 30 से अधिक सदस्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, अनिरुद्ध और प्रियंका ने जीता खिताबी मुकाबला…

बिलासपुर । पंजाबी संस्था का फ्रेंडली बैडमिंटन मैच स्मार्ट सिटी बिलासपुर के मिनी स्टेडियम एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर बैडमिंटन कोर्ट में रविवार शाम को खेला गया . फ्रेंडली मैच में पंजाबी संस्था, पंजाबी हिन्दू महिला संस्था के 40 से अधिक स्त्री-पुरुष सदस्य-खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया . इस दौरान बैडमिटन के सिंगल मुकाबलों में अलग-अलग आयु-वर्ग के 4 उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने जीत हासिल की .
मिनी स्टेडियम एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इनडोर बैडमिंटन कोर्ट रविवार की शाम पंजाबी संस्था के फ्रेंडली बैडमिंटन मैच से गुलजार रहा . पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि, पंजाबी महिला संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रमा ऐरी के मार्गदर्शन में अलग-अलग आयु वर्ग की 4 टीमों का गठन किया गया था .
पूरे मैच के दौरान महिला और पुरुष खिलाड़ियों के सिंगल मुकाबले खेले गए . महिला 25-50 आयु वर्ग में पहला फाइनल मैच प्रियंका दीवान और ज्योति भसीन के बीच हुआ . प्रियंका ने लगातार जीत का क्रम जारी रखा . उन्होंने अपनी कसी हुई सर्विस के बदौलत ज्योति पर जीत दर्ज कर विजेता का ख़िताब हासिल किया . ज्योति उप-विजेता बनी. उसी प्रकार, 50 से अधिक उम्र की महिलाओं के सिंगल मुकाबले में सीमा दुआ विजेता रहीं और सरिता सलूजा उप-विजेता बनी .
दूसरी तरफ, पुरुषों के सिंगल मुकाबले के सरताज अनिरुद्ध खन्ना रहे . अनिरुद्ध का पहला मुकाबला पिछले साल के विजेता अतुल दुआ से हुआ . बाद में अनिरुद्ध ने अपने जबरदस्त फ़ार्म के चलते नितिन दीवान पर आसान जीत हासिल कर ली . इस मैच में नितिन रनर-अप रहे .
बैडमिंटन मैच के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि विरुद्ध हेमचंद ऐरी का खेल उल्लेखनीय रहा . अशोक ऋषि ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता हेमचंद पर जीत दर्ज की .
सम्पूर्ण मैच के दौरान राज कुमार कोहली ने सभी राउंड में सर्वाधिक उम्दा खेल का प्रदर्शन किया . इसके साथ ही जगदीश दुआ, राजेश दुआ, गौरव ऐरी, अनुज त्रेहान, अतुल दुआ,अंकुर दुआ, तुषार दुआ,रवि खन्ना, रोचित बत्रा, संजय दुआ, सुलभ अरोरा और महिला खिलाड़ियों में छाया ठकराल, कमला ढोडी, रिंकी सलूजा, सीमा गंभीर, अनु सलूजा, पिंकी सलूजा, कंवल कथूर, सोनल सलूजा, ज्योति भसीन, रीता सलूजा, तन्मीत खनूजा, अस्मिता सचदेवा, पूजा जुनेजा, हरीश अरोरा, सरिता सलूजा व रजनी ऋषि भी खेल-प्रेमियों का दिल जीतने में सफल रहे .
मैच के बाद संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि, महासचिव जगदीश दुआ, महिला संस्था की अध्यक्ष रमा ऐरी, पूर्व अध्यक्ष रजनी ऋषि व अन्य ने विजेता, उप-विजेता और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया . पूरे मैच में संचालक की भूमिका अशोक ऋषि और गौरव ऐरी निभा रहे थे जबकि राज कुमार कोहली व अन्य ने रेफरी की जिम्मेदारी वहन की . स्कोरर का काम गौरव ऐरी ने किया .

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close