LIVE UPDATE
Bilaspur

दयालबंद गुरूद्वारे में मनाया गया बैसाखी पर्व,आकर्षक सजावट के बीच प्रसाद वितरण

बिलासपुर । बैसाखी का पर्व दयालबंद गुरुद्वारे में मनाया गया। मंगलवार को दयालबंद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया  ।जिसमें अमृतसर से आए कीर्तन जत्थे भाई पलविंदर सिंह जी ने मनमोहक कीर्तन कर संगत को निहाल किया ।

दयालबंद गुरुद्वारे की कीर्तन जत्थे भाई जोबन सिंह और हेड ग्रंथि भाई मान सिंह जी ने कथा कर पंथ की बानी और गुरु गोबिंद सिंह जी के खालसा पंथ की स्थापना के उद्देश्य को कथा के रूप संगत को बताया । आज दयालबंद गुरुद्वारा विशेष रूप से फूलों और लाइट की रोशनी में जगमगा रहा था  ।लंगर प्रसाद के रूप में करीब 4000 लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया । जिसमें जलेबी का प्रसाद और फ्रूट सलाद का लाइफ स्टाल लगाया गया था और मीठे पानी (छबील) की सेवा भी की गई । जिसे राहगीरों ने  प्रसाद लिया ।

बैसाखी के इस पर्व की तैयारी कुछ दिनों से प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी और पूरी कमेटी लगी हुई थी ।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close