बिलासपुर—खबर तारबाहर थाना क्षेत्र से है….बैंक में पैसा जमा करने जा रही युवती के साथ चार नकाबपोशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। नकाबपोशों ने युवती के साथ मारपीट भी किया है। पीड़ित युवती ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने अपराध भी दर्ज कर लिया है। नकाशपोशों की पतासाजी तेज कर दिया है। 

घटना तारबाहर थाना क्षेत्र का है। दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास व्यापार विहार स्थित स्टेट  बैंक मे पैसा जमा करने जा  युवती के साथ नकाबपोशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। युवती का नाम वंदना निषाद है। पीड़ित युवती  सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की गोविन्दनगर में रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 दोपहर करीब डेञॉ बजे वंदना निषाद अपने घर से 18 हजार रूपये लेकर स्कूटी से निकली। थाना को युवती ने बताया कि  18 हजार रुपया व्यापार विहार स्थित स्टेट बैंक में जमा करने जा रही थी। इसी दौरान 12 खोली रेलवे स्टेशन रोड पर काले रंग की बाइक से चार युवक पहुंचे। आरोपियों ने इस दौरान पैसा छीनने का प्रयास किया। 

युवती ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर एक युवक ने उसके सिर और शरीर पर हमला किया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद रूपया लूटकर फरार हो गए। बाइक चलाने वाला युवक सफेद रंग का शर्ट पहना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
छत्तीसगढ़ में M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 के लिए चयन सूची जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संचालित M.Ed. विभागीय पाठ्यक्रम 2026-28 में चयनित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने पीड़िता वंदना निषाद की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए दर्ज किया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस कप्तान के आदेश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी तेज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.