जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान विधान सभा का षष्ठम सत्र गुरुवार को प्रात: 11 बजे राष्‍ट्रीय गीत वन्‍दे मातरम के साथ आरंभ हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रतिपक्ष सदस्यों की सदन में अनुपस्थिति पर गहरी पीड़ा व्यक्त की।

श्री देवनानी ने प्रतिपक्ष से सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अपील भी की। राजस्‍थान विधान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सत्र के प्रथम दिन शोकाभिव्‍यक्ति सदन में प्रतिपक्ष के सदस्‍य मौजूद नहीं थे। श्री देवनानी ने कहा कि प्रतिपक्ष का पूरा सम्‍मान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में बताया कि प्रारंभ में यह विषय था कि प्रतिपक्ष के विधायक गेट नंबर छह से मिलकर सदन में आएंगे।

स्‍पीकर ने कहा कि व्यवस्था के अनुसार सभी सदस्यों को गेट नंबर सात से प्रवेश करना होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई विधायक पैदल आते है तो वे गेट नंबर छह से एक-एक करके आ सकते है। श्री देवनानी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक-एक विधायक को प्रवेश करने का अनुरोध किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बावजूद प्रतिपक्ष के सदस्‍यों का सदन में नहीं आना, यह स्थिति ठीक नहीं हैं। स्‍पीकर श्री देवनानी ने कहा कि उन्‍हें मार्शल ने अवगत कराया कि गेट नंबर छह से प्रवेश के दौरान पिछली बार अन्य लोग भी बीच में सम्मिलित हो गए थे, जिससे विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े हुए थे।

श्री देवनानी ने कहा कि प्रतिपक्ष का पूरा सम्मान है। उन्‍हें अपने विषय सदन में रखने का पूरा अधिकार है। प्रतिपक्ष अपने मुद्दों को सदन में मर्यादापूर्ण तरीके से और निर्धारित नियमों के तहत रख सकते है। उन्होंने राज्‍य सरकार से भी यह अपेक्षा की है कि प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए विषयों पर संज्ञान लेकर उनका सकारात्मक उत्तर दे।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि सदन की सार्थकता तभी है, जब सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ जनहित के विषयों पर चर्चा करें और प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने में अपनी भूमिका निभाएं।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से गुरूवार को यहां विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। श्री देवनानी और श्री शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। दोनों ने प्रदेश के विकास, लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने तथा राजस्थान के व्यापक हित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

राजस्थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी को महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण के विषय पर डॉ. श्वेता शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘राइज ऑफ फेमिनिन लीडरशिप’ भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने डॉ. श्वेता शर्मा का महिला नेतृत्व से जुड़े विषयों पर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। श्री देवनानी ने कहा कि यह पुस्‍तक नई पीढी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया है कि महिला नेतृत्‍व पुस्‍तक का यह तीसरा संस्‍करण है। उन्‍होंने पुस्तक के माध्यम से उभरती महिला प्रतिभाओं को केन्‍द्र में रख कर नारी सशक्तिकरण का उल्‍लेख किया है।