बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी..विकासखंड वाड्रफनगर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों और क्रियान्वयन प्रक्रिया को स्पष्ट करना, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में इसके वास्तविक लाभ सुनिश्चित करना रहा।

ग्रामीण आत्मनिर्भरता पर फोकस

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मूल लक्ष्य ग्रामीण विकास को गति देना और आमजन को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि योजनाएं कागजों से निकलकर जमीन पर उतरें, तभी उनका वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। इसके लिए विभागीय समन्वय, पारदर्शिता और जनभागीदारी को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक ने अधिकारियों और मैदानी अमले से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए योजना का लाभ अधिकतम पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

अधिकारियों ने रखे तकनीकी पहलू

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। योजना के तहत उपलब्ध अवसरों, प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों को सरल भाषा में समझाया गया। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

व्यापक सहभागिता

कार्यशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, जनप्रतिनिधि, सरपंच, जनपद सीईओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक सहित विकासखंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट रहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना को केवल सरकारी कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता के मजबूत माध्यम के रूप में आगे बढ़ाया जाना है।