बिलासपुर… प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाली महिला सपना सराफ को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सपना सराफ ने नगर निगम से जुड़ा होने का झांसा देकर दो महिलाओं से कुल 3 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की और फर्जी रसीद बुक बनवाकर उन्हें रसीदें भी थमा दीं। इतना ही नहीं, आरोपिया ने मकान की चाबी तक देकर उन्हें गुमराह कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण बाग, राजकिशोर नगर निवासी सपना सराफ ने उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत मकान दिलाने का वादा किया था। प्रत्येक से 1 लाख 70 हजार रुपये लेकर उसने कुल 3 लाख 40 हजार रुपये की रसीद काटी। लेकिन जब पीड़िताएं मकान में रहने गईं, तो वहां के गार्ड ने साफ कहा कि उनके नाम पर कोई मकान आवंटित नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत पर नगर निगम बिलासपुर ने जांच की और प्रकरण को गंभीर मानते हुए सरकंडा थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने सपना सराफ को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और फर्जी रसीद बुक भी पुलिस को सौंपी।

पुलिस ने विधिवत जप्ती करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सपना सराफ के ठगी के अन्य मामलों की भी जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.