दुर्ग।स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने  दुर्ग जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शासकीय प्राथमिक शाला गनियारी में शाला संचालन को सही पाया गया।

वहीं, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला/हाईस्कूल गनियारी में मुख्य विषय के कालखंड में शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिए कि किसी भी एन.जी.ओ. या बाहरी व्यक्ति को जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय में प्रवेश न दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रजनी पुरोहित के कार्यों पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगपुरा में शाला संचालन और विद्यार्थियों से संवाद के बाद मंत्री ने प्रशंसा व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संस्था प्रमुख की मांग पर डोम निर्माण और बालक-बालिका के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण की घोषणा की गई तथा रिक्त पदों पर परीक्षण कर भर्ती कराने का आश्वासन दिया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिर्री धमधा में भौतिक और रसायन विषयों के प्रायोगिक कार्य अधूरे पाए जाने पर मंत्री ने प्रभारी प्राचार्य मनिराम  मनडारे और भौतिक शास्त्र के व्याख्याता कल्पना शुक्ला के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व माध्यमिक शाला, हिर्री में प्रधानपाठक श्रीमती हरिहरनो द्वारा संचालित अध्यापन व्यवस्था की मंत्री ने प्रशंसा की।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लिटिया में पात्र छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित की गई और डोम निर्माण की घोषणा की गई। विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य पूछने पर डॉक्टर, इंजीनियर, आई.ए.एस., और शिक्षक बनने की आकांक्षाएँ सामने आईं, जिस पर मंत्री ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, शाला संचालन, प्रायोगिक कार्य और छात्राओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया तथा सभी विद्यालयों में सुधार, आवश्यक निर्माण कार्य और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।