नई दिल्ली। बुधवार को इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 19, 20, 21, व 22 अगस्त को होने वाली चार दिवसीय टेंट व्यवसाइयों के लिए प्रदर्शनी का उद्धघाटन ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रजि० के पैट्रन सरदार अमरजीत सिंह दुआ , राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल , महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर , चेयरमैन दादू पुरोहित, संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाईस चेयरमैन नवीन अग्रवाल , उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष रविंद्र सिंह, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, उड़ीसा से काबुली भाई, वेस्ट बंगाल से गोपाल सरकार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर दिलीप सिंह राणा द ग्रेट खली का सम्मान संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में देश भर से 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता, आयात कर्ताओं ने भाग लिया।

एक्सपो मार्ट में चल रही प्रदर्शनी में पहले दिन देशभर से चालीस हज़ार से अधिक टेंट व्यवसाइयों ने भाग लिया। संरक्षक अमरजीत सिंह दुआ ने देश के सभी टेंट व्यवसायियों से निवेदन किया कि इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पहुंचे और अपने व्यवसाय में काम आने वाले नए सामान को देख, खरीदारी कर लाभ लें। ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा की प्रदर्शनी में लेटेस्ट कारपेट के डिज़ाइन, अनेको प्रकार के तंदूर, रोटी के चूल्हे, चाय के काउंटर, मॉकटेल काउंटर, स्टाफ की लेटेस्ट ड्रेस डिज़ाइन, दूल्हे दुल्हन के लिए सोफे सेट व फेरो पर बैठने के छोटे सोफे , इम्पोर्टेड कपड़े के फूल, स्टेज इफेक्ट्स की लेटेस्ट वैरायटी, दूल्हे दुल्हन की एंट्री के डिज़ाइन, ठंडी आतिशबाजी सहित मंडप ,टेंट व होटल व्यवसाय में काम आने वाली अनिको प्रकार की वैरायटी यहां एक ही छत के नीचे लगी हुई है। महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर ने सभी व्यापारियों से प्रदर्शनी में भाग लेने व अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इस मौके पर छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन से महासचिव गुरदीप सिंह अजमानी,मुख्य सचिव रविंद्र सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह इचपुरानी , नरेंद्र सलूजा, तरनजीत सिंह होरा, जसपाल होरा, रोशन खुराना, विनोद कुमार, सुभाष स्वएनी, प्रवीण भूतड़ा, अभिषेक अग्रवाल, हरीश शर्मा, पारस होरा, करनजीत सिंह दुआ, धर्मों भाई, राजदीप सिंह दुआ, मंजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह, विक्की एजी टेंट, ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के एडवाइजर इंद्र जीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , सचिव नरेश रॉबिन्सन , पंजाब राज्य से अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह गिल , महामंत्री दिनेश कटारिया , महाराष्ट्र से प्रभारी विजय परदेशी जी, वेस्ट बंगाल से चंचल दस , गोपाल , पूर्वी दिल्ली से राम नाथ चड्ढा , फेडरेशन ऑफ शामियाना दिल्ली से अध्यक्ष विजेंद्र मान , सुरेंद्र पाल पप्पी , टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा , कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज , प्रदीप अग्रवाल , गुरप्रीत सिंह आहूजा , बीनू राय , तुलसी राम , विष्णु सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.