बिलासपुर… पामगढ़ ब्लॉक के ढाबाडीह-टांगर डेम के पास लीलागर नदी में एनिकट के आसपास से तेज बहाव में लापता हुई 40 वर्षीय महिला रमाबाई चौहान का शव करीब 72 घंटे बाद बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मिला। शव ग्राम पंचायत सोन के लीलागर नदी स्थित खलखला घाट के पास बरामद हुआ। महिला के शव मिलने की खबर पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया।

जेवरा निवासी रमाबाई चौहान, पति अजीत चौहान, रविवार को ढाबाडीह-टांगर डेम के पास लीलागर नदी में बने एनिकट के आसपास थीं। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने नदी में तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव और पानी की स्थिति के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब तीन दिन तक चली तलाश के बाद बुधवार को महिला का शव बहते हुए पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन स्थित खलखला घाट के पास मिला। स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना मिलते ही पामगढ़ और पचपेड़ी पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला नदी में किन परिस्थितियों में बह गईं, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। तीन दिन बाद शव मिलने से परिवार में गम का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनिकट के पास फिर उठे सुरक्षा के सवाल

लीलागर नदी में तेज बहाव के बीच एनिकट क्षेत्र में महिला के बहने और 72 घंटे बाद दूसरे थाना क्षेत्र में शव मिलने की घटना ने नदी और एनिकट के आसपास सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने पर ऐसे स्थानों पर लोगों की आवाजाही रोकने तथा सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.