बिलासपुर… तारबाहर थाना पुलिस ने रात में गश्त के दौरान धारदार बटनदार चाकू लेकर घूम रहे 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, तारबाहर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बंगला यार्ड पानी टंकी के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से स्टील का धारदार बटनदार चाकू मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी की पहचान अरमान खान, निवासी रविदास चौक के पास करबला, थाना कोतवाली, बिलासपुर के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से चाकू रखने वालों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगातार रात्रि गश्त की जा रही है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में हुई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षक जय सिंह धुर्वे, आरक्षक महेंद्र सोनकर, राजेश श्रीवास और नुरूल कादिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.