रायपुर…छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद बघेल के खिलाफ मंगलवार देर शाम EOW/ACB स्पेशल कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट स्वीकार कर लिया। बुधवार 24 सितंबर को भोजनावकाश के बाद चैतन्य को सेंट्रल जेल से कोर्ट लाया जाएगा।

EOW करेगी गिरफ्तारी और मांगेगी रिमांड

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट में पेश होते ही EOW चैतन्य बघेल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी और रिमांड की मांग करेगी। रिमांड की अवधि कितनी होगी, यह दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तय किया जाएगा।

ED और EOW दोनों की जांच

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि आबकारी घोटाले की जांच ED के साथ-साथ EOW भी कर रही है। फिलहाल चैतन्य बघेल ईडी की कार्रवाई में जेल में बंद है, लेकिन अब EOW की गिरफ्तारी से उनकी कानूनी मुश्किलें और गहरा सकती हैं।

हाईकोर्ट में भी दायर अग्रिम जमानत

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच चैतन्य बघेल ने मंगलवार को ही हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। हालांकि याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

पूर्व में भी चैतन्य ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसे खारिज करते हुए अदालत ने यह स्वतंत्रता दी थी कि वे निचली अदालत में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उसी दौरान प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किए जाने के बावजूद EOW उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।