LIVE UPDATE
Big news

स्थायी समितियों का चुनावः 15 को चुने जाएंगे जिला पंचायत सभापति..16 और 22 अप्रैल को जनपद स्थायी समिति का गठन

इस तारीख होगा जिला और जनपद पंचायत का प्रथम सम्मेलन

बिलासपुर—-जिला पंचायत स्तायी समिति के सदस्यों और सभापतियों का चुनाव 15 अप्रैल को होगा। चुनाव आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव कार्यक्रम संचालन के लिए अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सहायक पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी तहसीलदार मुकेश देवांगन और नायब तहसीलदार और राहुल शर्मा को दी गयी है। चुनाव कार्यालय के अनुसार जनपद पंचायत सदस्यों और सभापतियों का निर्वाचन 16 और 22 अप्रैल को होगा। 
जिला पंचायत स्थायी समिति के सदस्यों और  सभापतियों का निर्वाचन सम्मेलन 15 अप्रैल को किया जाएगा। चुनाव कार्यालय के अनुसार मामले में अधिसूचना जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 47 समेत जनपद पंचायत और  जिला पंचायत स्थायी समितियां नियम 1994 के नियम 6 के तहत स्थायी समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही सभापतियों का निर्वाचन होगा।  सम्मेलन की कार्यवाही को पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारी सम्पन्न कराएंगे। जिम्मेदारियों के लिए अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। जबकि पीठासीन अधिकारी का सहयोग सहायक पीठासीन अदिकारी तहसीलदार मुकेश देवांगन और नायब तहसीलदार राहुल शर्मा करेंगे।
पहला निर्वाचन सम्मेलन का आयोजन 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभागार में किया जाएगा।
9 भाजपा, 6 कांग्रेस,2 निर्दलीय
 जानकारी देते चलें कि जिला पंचायत बिलासपुर में सदस्यों की कुल संख्या 17 हैं। इसमें 9 सदस्य भाजपा से जबकि 6 सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं। जबकि दो सदस्य निर्दलीय भी है। जानकारी देते चलें कि अध्यक्ष चुनाव के दौरान एक सदस्य ने भाजपा के पक्ष में वोटिंग कर राजेश सूर्यवंशी को जिताने में सहयोग किया है।
बिल्हा,तखतपुर,कोटा का प्रथम सम्मेलन
चुनाव कार्यालय के अनुसार जनपद पंचायत सदस्यों और  सभापतियों का निर्वाचन सम्मेलन 16 और  22 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 47, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्थायी समितियां नियम 1994 के नियम 6 के तहत जनपद पंचायत कोटा, बिल्हा  और तखतपुर के सदस्यों, सभापतियों के निर्वाचन सम्मेलन की कार्यवाही होगी।  सभी के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जनपद पंचायत कोटा में 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत कोटा के सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी एस.एस. दुबे पीठासीन अधिकारी होंगे।  सीईओ  युवराज सिन्हा को सहायक पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बिल्हा में 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत बिल्हा के सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी बजरंग सिंह वर्मा पीठासीन अधिकारी होंगे। सीईओ एस.एस. पोयाम सहायक पीठासीन अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।
जनपद पंचायत तखतपुर के लिए  22 अप्रैल को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत सभागार में सम्मेलन आयोजित होगा। अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार कंवर पीठासीन अधिकारी होंगे। सीईओ सत्यव्रत तिवारी को सहायक पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close