LIVE UPDATE
Educationindia

Education news : शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू, एआई निगरानी से होगी हर गतिविधि पर नजर

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली आगामी परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई है। आयोग ने इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस कंट्रोल कमांड रूम स्थापित किया है। यह जानकारी बुधवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी।

Education news।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आगामी भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता पर रोक लगाने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू कर दी है और इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस कंट्रोल कमांड रूम स्थापित किया गया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह नकलविहीन बनाने के लिए आधुनिक निगरानी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंट्रोल कमांड रूम में दो दर्जन से अधिक हाई-क्वालिटी स्क्रीन और एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए सभी परीक्षा केंद्रों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि को तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई की जा सकेगी। आयोग लगातार नई तकनीकों को अपनाकर परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे ईमानदारी और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी से दूर रहें।

Back to top button
close