ED Raid-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दस्तक देकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई प्रमुख रीयल एस्टेट कारोबारियों और राजनीतिक गलियारों से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों के ठिकानों पर केंद्रित है।

ED Raid-दुर्ग के व्यस्त जैन गली इलाके में स्थित प्रसिद्ध रीयल एस्टेट कारोबारी सजल जैन और विश्वास गुप्ता के निवास व दुकानों पर ED की टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। करीब तीन वाहनों में पहुंचे 12 से अधिक अधिकारियों का यह दल दस्तावेजों को खंगालने में जुटा है, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके को CRPF के जवानों ने अपनी निगरानी में ले लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
excise sub inspector suspend- आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को नोटिस जारी
excise sub inspector suspend- आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को नोटिस जारी
excise sub inspector suspend/रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिले के आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग के विरूद्ध एंटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच एजेंसी की इस बड़ी कार्रवाई के पीछे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े इनपुट और पूर्व में हुई जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों को मुख्य आधार बताया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो रीयल एस्टेट सेक्टर में हुए निवेश और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने के लिए ED इन कारोबारियों के रिकॉर्ड्स खंगाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- जाति विवाद में बर्खास्त शिक्षक की बहाली पर हाईकोर्ट सख्त, कोरबा कलेक्टर को 30 दिन का अल्टीमेटम
CG News- जाति विवाद में बर्खास्त शिक्षक की बहाली पर हाईकोर्ट सख्त, कोरबा कलेक्टर को 30 दिन का अल्टीमेटम
CG News/कोरबा/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करीब तीन दशक से न्याय की आस लगाए बैठे एक सहायक शिक्षक के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ED Raid-टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों, बैंक खातों के विवरण और बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच अधिकारियों का मुख्य फोकस उन वित्तीय इनपुट्स पर है जो हाल ही में हुई पूछताछ और दस्तावेजों की स्क्रूटनी के दौरान सामने आए थे।

कार्रवाई का दायरा केवल दुर्ग जिले तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जांच का शिकंजा अन्य शहरों और करीबियों तक भी पहुंच गया है। खबर है कि ED ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से संबंधित अन्य ठिकानों के साथ-साथ उनके परिजनों और व्यावसायिक सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा है।

ये खबर भी पढ़ें…
SNA-स्पर्श में मदर सेंक्शन जारी करने की प्रक्रिया होगी आसान, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
SNA-स्पर्श में मदर सेंक्शन जारी करने की प्रक्रिया होगी आसान, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
जयपुर। वित्त (वेयज एंड मीन्स) विभाग ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत एसएनए-स्पर्श व्यवस्था में मदर सेंक्शन जारी करने और उपयोग की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने केंद्र सरकार के 21 जुलाई 2026 के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है।  निर्देशों के अनुसार, जिन केंद्र प्रायोजित योजनाओं में एक से अधिक स्टेट लिंक्ड स्कीम हैं, उनमें प्रत्येक एसएलएस के लिए अलग मदर सेंक्शन जारी कराने की व्यवस्था की जाएगी। इससे योजनावार व्यय की पहचान और निगरानी बेहतर होगी। वित्त विभाग ने मदर सेंक्शन के लिए अलग से वित्तीय सहमति लेने की प्रक्रिया को भी सरल किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ED Raid-इसमें जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर व दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा, रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर भी केंद्रीय टीम की जांच जारी है।

एक साथ कई जिलों में हुई इस कार्रवाई से व्यापारिक और राजनीतिक जगत में खलबली मची हुई है। फिलहाल जांच की प्रक्रिया चल रही है और यह स्पष्ट होने में समय लगेगा कि इस बड़ी छापेमारी में ED के हाथ कौन से अहम दस्तावेज या साक्ष्य लगे हैं।