बिलासपुर।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य शासन ने एक साथ 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

इस सूची में सबसे अधिक 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं। इनके अलावा लेखा, स्वास्थ्य, राजस्व और अन्य शाखाओं के कर्मचारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, तबादला सूची में 5 लेखापाल, 4 स्वास्थ्य निरीक्षक, 4 भृत्य, 3 कैशियर और 3 सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी शामिल हैं।

इनके अलावा एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल के जरिए प्रदेश के नगरीय निकायों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।

तीन निलंबित सीएमओ की बहाली, राहत नहीं

इस आदेश का एक अहम पहलू तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बहाली भी है। विभाग ने विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान को निलंबन से बहाल कर दिया है। हालांकि, उनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच समाप्त नहीं की गई है।

बहाली के बाद विकास पाटले को दल्ली राजहरा नगर पालिका, विष्णु प्रसाद यादव को वाड्रफनगर नगर पंचायत और जफर खान को बिलाईगढ़ नगर पंचायत में सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ट्रांसफर लिस्ट, देखने यहां क्लिक करें।