बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति और बिलासपुर की जनता के लगातार बैग और विरोध के बाद बिलासपुर से कोलकाता की उड़ान को बहाल कर दिया गया है इसी तरह बिलासपुर से प्रयागराज भी सप्ताह में एक दिन उड़ान उपलब्ध रहेगी। बिलासपुर से कोलकाता सप्ताह में दो दिन सीधी उड़ान उपलब्ध रहेगी परंतु अब यह सुबह की बजाय अपराह्न में चलेगी।

 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर को कोई नई उड़ान न दिए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने पहले से ही सर्व सुविधा युक्त रायपुर एयरपोर्ट को हैदराबाद और नई दिल्ली की दो नई सब्सिडी वाली उड़ाने दी है। गौरतलब है कि रायपुर से दिल्ली के लिए दिन में पहले से ही 6 उड़ान चल रही है और रायपुर से हैदराबाद के लिए भी तीन उड़ने उपलब्ध है। बावजूद इसके राज्य सरकार के अनुशंसा पर और सब्सिडी दिए जाने पर रायपुर से रीवा होकर दिल्ली सप्ताह में तीन दिन और रायपुर से जगदलपुर होकर हैदराबाद सप्ताह में तीन दिन उड़ान एलाइंस एयर चलाएगा। रायपुर को पहले से ही इंडिगो एयर इंडिया स्टार एयरवेज समेत कई कंपनियों की सेवा मिल रही है। जबकि बिलासपुर को केवल अलायंस एयर अपनी सेवा दे रहा था। राज्य सरकार के इस फैसले से अब एलाइंस एयर की सेवाओं में भी बटवारा कर दिया गया है। यह देखते हुए कि एलाइंस एयर के पास विमानो की कमी है राज्य सरकार के द्वारा इसके उड़ानों को रायपुर के लिए डाइवर्ट करना व्यापक जनहित में नहीं है। समिति ने कहा कि राज्य में नौकरशाही पूरी तरह अदूरदर्शिता के साथ निर्णय ले रही है और उसका नुकसान बिलासपुर को हो रहा है।

 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने मांग की है कि अंबिकापुर -रायपुर -जगदलपुर- हैदराबाद उड़ान को अंबिकापुर -बिलासपुर -जगदलपुर होकर हैदराबाद चलाया जाए। वही रायपुर- रीवा- दिल्ली उड़ान की कोई आवश्यकता नहीं है उसे बिलासपुर- रीवा दिल्ली के रूप में चलाया जाना चाहिए।