LIVE UPDATE
Bilaspur

नशा, तलवार और अवैध शराब: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शिकंजे में  हिस्ट्रीशीटर 

तोरवा में तलवारवाज दबोचा, कोटा में शराब बेचते युवक पर कार्रवाई

बिलासपुर…जिले में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में थाना तोरवा क्षेत्र में एक युवक शराब के नशे में धारदार तलवार लेकर मोहल्ले में दहशत फैला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी डाकेश्वर दास मानिकपुरी उर्फ डाकू को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार तलवार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की हरकत से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था और समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो गंभीर घटना हो सकती थी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

दूसरे मामले में थाना कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश वर्मा को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1600 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button